-

सुन्दर मूरति मोहन की
सुन्दर मूरति मोहन की, मनमोहिनी के हिय में हिरकी सी, द्वार पे श्याम को बोल सुन्यो, भई सीतल छाती सुधा छिरकी सी, ऊँची अटा नहीं बोल सकीं, अरु नैनन लाज घटा घिरकी सी, पूरन प्रीति के रंग रंगीं खिरकी-खिरकी पे फिरै फिरकी सी॥
-

पहले कुछ प्रेम बढ़ा करके
पहले कुछ प्रेम बढ़ा करके फिर दूर खड़े मुस्काने लगे, जब चाह हुई मिलने की जरा तब आनन चन्द्र छिपाने लगे, छिप नैन कटाक्ष चला करिके घन घाव हिय पे लगाने लगे, विष अमृत घूंट पिलाने लगे करुणानिधि हो के सताने लगे॥
-

हरि-राधा खड़े गलबैयाँ दिए
हरि-राधा खड़े गलबैयाँ दिए, मिली चन्द्रिका चारु किरीट से बाँकी, हरेकृष्ण अपूर्व छटा छिटकी, रतिनायक से न गई छवि आँकी। श्रुति में ‘रसो वै सः’ जिसे कहते, वह जानि पड़ी प्रतिमूर्ति इहाँ की, नर जीवन धन्य वही जिसने निरखी ब्रज में ब्रजराज की झाँकी॥
-

वृषभानु लली सुध मेरी बिसारी
आप बसो बरसाने अलि, वृषभानु लली सुध मेरी बिसारी, कोमल चित्त दीनन के हित, नित्य करूं मैं यह बान तिहारी, कान दिए सुनिए मम स्वामिनी दासी की आस पुजावन हारी, राधे मोहि देहो बृज डोला करूं, तेरो नाम जपूं नित श्यामा प्यारी॥
-

वृषभानु किशोरी श्री राधे की जय जय
अपने वश में ब्रजराज किये, कहि के वचनामृत आधे की जय जय, सुर किन्नर कारज साधे की जय, ब्रज जीवन प्रेम समाधे की जय जय, रस रासेश्वरी की सदा जय हो, हरे कृष्ण सदा भववाधे की जय जय, अति सुन्दर रूप अगाधे की जय, वृषभानु किशोरी श्री राधे की जय जय॥
-

जय हो गिरिराज सुता जननी
जय हो गिरिराज सुता जननी, पदकंज में सादर सीस नवाऊँ, वरदायिनी शम्भुप्रिया सुखदा, विनती करके कर जोड़ मनाऊँ, तुम व्यापक विश्व चराचर में, सब जानती, क्या हिय बात बताऊँ, जगदम्बा तुम्हारी कृपा यदि हो, निज नीरस जीवन धन्य बनाऊँ॥
-

गणनायक विघ्न विनाश करें | मङ्गलाचरण
गणनायक विघ्न विनाश करें, करें बुद्धि प्रकाश सरस्वती माता, गुरुदेव सहायक संतत हों, बल दें बजरंगी बली बलदाता, प्रलयंकर शंकर कष्ट हरें, प्रति रोम में राम रमें भवत्राता, अहो प्राणों के प्राण हमारे बनें, ब्रज सुन्दर राधा के भाग्य विधाता॥
-

सारी सँवारी है सोनजुही की
सारी सँवारी है सोनजुही की, चमेली की ताप लगाई किनारी। पंकज के दल को लहँगा, अंगिया गुलबस की शोभित न्यारी। बेला को हार, हमेल गुलाब की, चम्पा की बेंदी ले भाल सँवारी। फूलन आज विचित्र बनी छवि, देखो कैसी सृंगारी है प्यारे ने प्यारी।।
-

आओ सखी पाती सुनो
आओ सखी पाती सुनो, यह जो लिखी बृजराज योग करो भूषण तजो, लिखत न आई लाज आँख डली झीनी पड़ीं, पंथ निहार निहार जीभडले छाले पड़े कृष्ण पुकार पुकार।
-

मारग प्रेम कौ को समुझै
मारग प्रेम कौ को समुझै, ‘हरिचंद’ यथारथ होत यथा है, लाभ कछु न पुकारन में, बदनाम ही होन की सारी कथा है | जानत है जिय मेरौ भलौ, बिधि और उपाय सबै विरथा है, बाबरे हैं ब्रज के सगरे, मोहि नाहक पूछत कौन विथा है ||

प्रतिक्रिया दें