स्वामी हरिकृष्णानंद सरस्वती जी का यह पद ब्रज की अधिष्ठात्री श्री राधा रानी को समर्पित है और अपने अधिकांश पदों के समान इसमें भी उन्होंने अपने उपनाम ‘हरेकृष्ण’ की छाप लगाई है।

अपने वश में ब्रजराज किये, कहि के वचनामृत आधे की जय जय,

उन आदेश और आज्ञा देने वाली की सदैव जय हो, जिनके वचनामृत अर्थात अमृत के समान वचनों (शब्दों) का मान स्वयं ब्रजराज रखते हैं। जिन्होंने अपने सरल स्वभाव से ब्रजराज कृष्ण को भी अपने आदेश मानने के लिए विवश कर रखा है।

सुर किन्नर कारज साधे की जय, ब्रज जीवन प्रेम समाधे की जय जय,

वे जो समस्त देवताओं और किन्नरों आदि विशिष्ट जन के कार्यों को साधने वाली, पूर्ण करने वाली हैं, उनकी जय हो, वे जिनके होने से ब्रज जीवन्त और प्रेम से परिपूर्ण हो जाता है उनकी जय हो, सदा जय हो।

रस रासेश्वरी की सदा जय हो, हरेकृष्ण सदा भववाधे की जय जय,

उन रस से भरीं और रास की अधिष्ठात्री (प्राण) देवी की सदा जय हो, और स्वामी हरिकृष्णानंद सरस्वती जी (हरेकृष्ण) कहते हैं कि इस संसार रूपी दुःख के समुद्र को काटने वाली (नष्ट करने वाली) देवी आपकी जय हो, सदा जय हो।

अति सुन्दर रूप अगाधे की जय, वृषभानु किशोरी श्री राधे की जय जय॥

और उन देवी की जय हो जो अपने में असीम (अगाधे) सौंदर्य को समेटे हुए हैं, ऐसी वृषभानु जी की पुत्री श्री राधे जी की जय हो, सदा जय हो।

  • ब्रजराज = कृष्ण जी
  • आधे = आदेश/आज्ञा
  • कारज = कार्य
  • समाधे = समाया हुआ, भरा हुआ
  • भववाधे = संसार को रोकने वाली / माया से मुक्ति दिलाने वाली
  • वाधे = वेधना या भेदना या काटना
  • अगाधा = अथाह, अपार, असीम
ब्रजराज, वचनामृत, आधे की जय जय, कारज साधे की जय, वृषभानु किशोरी, श्री राधे, जय जय, गोविन्द रस कुंज जयपुर द्वारा

0
प्रतिक्रियाएँ

प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

नवीन रचनाएँ