-

सुन्दर मूरति मोहन की
सुन्दर मूरति मोहन की, मनमोहिनी के हिय में हिरकी सी, द्वार पे श्याम को बोल सुन्यो, भई सीतल छाती सुधा छिरकी सी, ऊँची अटा नहीं बोल सकीं, अरु नैनन लाज घटा घिरकी सी, पूरन प्रीति के रंग रंगीं खिरकी-खिरकी पे फिरै फिरकी सी॥
-

पहले कुछ प्रेम बढ़ा करके
पहले कुछ प्रेम बढ़ा करके फिर दूर खड़े मुस्काने लगे, जब चाह हुई मिलने की जरा तब आनन चन्द्र छिपाने लगे, छिप नैन कटाक्ष चला करिके घन घाव हिय पे लगाने लगे, विष अमृत घूंट पिलाने लगे करुणानिधि हो के सताने लगे॥
-

हरि-राधा खड़े गलबैयाँ दिए
हरि-राधा खड़े गलबैयाँ दिए, मिली चन्द्रिका चारु किरीट से बाँकी, हरेकृष्ण अपूर्व छटा छिटकी, रतिनायक से न गई छवि आँकी। श्रुति में ‘रसो वै सः’ जिसे कहते, वह जानि पड़ी प्रतिमूर्ति इहाँ की, नर जीवन धन्य वही जिसने निरखी ब्रज में ब्रजराज की झाँकी॥
-

काहे को वैद बुलावत हो
काहे को वैद बुलावत हो, मोहि रोग लगाय के नारी गहो रे। वा मधुआ मधुरी मुसकान, निहारे बिना, कहो कैसे जियें रे॥ चन्दन लाय कर्पूर मिलाय, गुलाब छिपाय दुराय धरो रे। और इलाज कछू न बनै, ब्रजराज मिलैं सो इलाज करो रे ॥
-

पहने यह कुंडल यूँ ही रहो
पहने यह कुंडल यूँ ही रहो, अलकावली यूँ ही सँवारे रहो। अधरामृतपान कराते हुए मुरली कर कंज में धारे रहो। नहीं और विशेष करो कुछ तो, अनियारे दृगों से निहारे रहो। कहीं जाओ न मोहन छोड़ हमें, बन जीवनप्राण हमारे रहो।

प्रतिक्रिया दें